मधेपुरा: आंधी बारिश से मक्का व गेहूं फसल को हुई भारी क्षति
चौसा प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके में तेज आंधी और बारिश के कारण किसानों की मक्का और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। क्षेत्र के कई पंचायतों में हजारों...

चौसा, निज संवाददाता। चौसा प्रखंड क्षेत्र की दियारा इलाके में किसानों की दैनिक जीविका यापन करने के लिए प्रमुख साधन माने जाने वाले मक्का और गेहू की खेती पर आंधी तूफान व बारिश से काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मक्का और गेहूं के नुकसान हुए फसल को जांच पड़ताल कर मुआवजा देने की मांग किया है। बताया गया कि गुरुवार की देर रात आई तेज आंधी तूफान के दौरान बारिश और ओलावृष्टि के कारण चौसा पश्चिमी, चौसा पूर्वी, अरजपुर पश्चिमी, अरजपुर पूर्वी, लौआलगान पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी, मोरसंडा, चिरौरी, फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिमी, घोषई और रसलपुर धुरिया पंचायत के हजारों हेक्टेयर में लगे मक्का और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। चिरौरी और मोरसंडा पंचायत के पीड़ित किसान उप सरपंच बबलू शर्मा, धनराज मंडल, वसिष्ट शाह, सीताराम मंडल, मिथुन मंडल, बिजली देवी, प्रकाश मंडल, सीताराम मंडल, गोविन्द मंडल, दिलीप मंडल ने कहा कि उन लोगों का मक्का की खेती पर ही घर परिवार का भरण पोषण होता है। इस बार कर्ज लेकर मक्का की खेती किए थे। फसल में काफी मेहनत और खाद पानी की सिंचाई के बाद अब फसल तैयार होने की कगार पर पहुंचा ही था कि देर रात आई आंधी तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण फसल को काफी नुकसान हो चुका है। किसानों ने कहा कि फसल से घर परिवार का भरण पोषण होना तो दूर लागत पूंजी भी इस बार निकलना मुश्किल हो रहा हो जाएगा। रसलपुर धुरिया पंचायत के पीड़ित किसान व पूर्व पंसस दिनेश शर्मा, अखिलेश मंडल, गौरी मंडल, राम चरित्र मंडल, रविंदर मंडल, सुरेन्द्र मंडल, नवल मंडल, भूवनेस्वरी शर्मा, चंदेस्वरी शर्मा, योगेंद्र मंडल, उपेंद्र मंडल ने कहा कि उन लोगों ने प्रत्येक साल की तरह इस साल भी कर्ज लेकर ही गेहूं और सब्जी की खेती लगाई थी। खेती पर ही उन लोगों का दैनिक जीवन यापन होता है। लेकिन आंधी पानी और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश के कारण पपीता और सब्जी तथा गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान हो चुका है। पीड़ित किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फसल की जांच पड़ताल कर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग किया है। उधर प्रभारी बीएओ कौशल कृष्ण अंबेडकर ने बताया कि आंधी तूफान व बारिश के दौरान नुकसान हुए मक्का व गेंहू की फसल की जांच पड़ताल कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट को वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। वरीय पदाधिकारी से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।