Tragic Accident Ahmed Raza Dies After Collision Between Bike and Marshal Vehicle किशनगंज: बाइक व मार्शल गाड़ी की टक्कर, युवक की मौत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Accident Ahmed Raza Dies After Collision Between Bike and Marshal Vehicle

किशनगंज: बाइक व मार्शल गाड़ी की टक्कर, युवक की मौत

बुधवार रात किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क पर आमगाछ पैक्स गोदाम के निकट बाइक और मार्शल गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। बाइक चालक अहमद रजा (35) की मौके पर मौत हो गई। वे अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। इलाज के दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 24 April 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
किशनगंज: बाइक व मार्शल गाड़ी की टक्कर, युवक की मौत

पोठिया। बुधवार देर रात किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क स्थित आमगाछ पैक्स गोदाम के निकट बाइक और मार्शल गाड़ी की जोरदार टक्कर से बाइक चालक युवक अहमद रजा (35) की मौत इलाज हेतु ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गया। मृतक युवक की पहचान किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत छतरगाछ बसारत नगर निवासी अहमद रजा के रूप में की गई है। अहमद रजा, छतारगछ बाजार में कॉस्मेटिक दुकान चलाता था। दरअसल बुधवार को अहमद रजा अपने कुछ सगे संबंधियों के साथ एक शादी समारोह में अपने घर से 10 किमी की दूरी स्थित टप्पू झाड़बाड़ी अपनी सगी बहन के घर मोटरसाइकिल से जबकि अन्य लोग चार पहिए वाहन से आया हुआ था। समारोह समाप्त होने के पश्चात बुधवार की रात तकरीबन 10.30 बजे अहमद रजा अपनी बाइक से बहन के घर से छतरगाछ के लिए साथ में आए चार पहिए वाहन से पहले रवाना हो गया। अपनी बहन की घर से लगभग

तीन किलोमीटर की दूरी पर किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क पर किशनगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित मार्शल गाड़ी से अहमद रजा की बाइक को जोरदार टक्कर हो गई। जिससे अहमद रजा घटना स्थल आमगाछ पैक्स गोदाम के समीप अचेत होकर गिरा हुआ था। जबकि टक्कर मारकर मार्शल गाड़ी मौके से फरार हो गया था। इसी दौरान अहमद रजा के पीछे से उनके संबंधियों की चार पहिया वाहन भी आ रही थी कि आमगाछ पैक्स गोदाम के निकट वाहन पर सवार संबंधियों ने सड़क किनारे पड़े अहमद रजा और उसकी बाइक पर नजर पड़ी और लोगों ने आनन-फानन में वाहन रोककर घायल शाहिद रजा को इलाज हेतु किशनगंज के लिए रवाना हो गये, लेकिन रास्ते में ही अहमद रजा दम तोड़ दिया। अहमद रजा की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के पिता खातेबुल, माता अमेवी खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर मृतक की बहन भी अपनी भाई की मौत को लेकर सदमे में है। इस प्रकार अहमद रजा की मौत को लेकर दोनो ही परिवारो में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।