खगड़िया: मारपीट में चली गोली, एक घायल, रेफर
बेलदौर के दिघौन पंचायत के करणा बासा में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति को गोली लगी, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। घायल सिको यादव को खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि रणवीर यादव का...

बेलदौर, एक संवाददाता। दिघौन पंचायत के करणा बासा में दो पक्षों के बीच गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति मारपीट में घायल बताया जा रहा है। घायलावस्था में दोनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। जबकि मारपीट में घायल दूसरे पक्ष के घायल का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान करणा बासा निवासी रबिन यादव के पुत्र सिको यादव के रूप में की गई है। उसे छाती में एक गोली लगने की बात बताई जा रही है, जबकि दूसरे पक्ष के दिघौन गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र रणवीर यादव मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट में घायल रणवीर दूध खरीद बिक्री के कार्य से थलहा गांव की ओर जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल के निकट मिट्टी की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक में ठोकर लग गई। इसी बात को लेकर विवाद हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा दो चक्र फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली सिको यादव को लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।