अररिया : जंगली सियार के हमले से किशोरी जख्मी
अररिया के रूपेली वार्ड में एक मजदूर की तीन वर्षीय बेटी, जंगली सियार के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 21 April 2025 05:33 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रूपेली वार्ड संख्या पांच ईट भट्ठा के समीप जंगली सियार के हमले से भट्ठा में काम कर रहे एक मजदूर की तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी किशोरी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी किशोरी असम राज्य के रहने वाले अमीनुर की बेटी अफसाना बेगम बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।