Muzaffarpur Municipal Corporation Fails to Spend Over 147 Crore Despite Budget Allocation बीते वित्तीय वर्ष में 147 करोड़ खर्च नहीं कर सका निगम, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Municipal Corporation Fails to Spend Over 147 Crore Despite Budget Allocation

बीते वित्तीय वर्ष में 147 करोड़ खर्च नहीं कर सका निगम

मुजफ्फरपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 259.39 करोड़ रुपए में से 147.60 करोड़ रुपए खर्च नहीं किए। पिछले वर्ष की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि कई मदों में बची राशि का उपयोग नहीं हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 21 April 2025 05:34 PM
share Share
Follow Us on
बीते वित्तीय वर्ष में 147 करोड़ खर्च नहीं कर सका निगम

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता बजट में प्रावधान करने के बावजूद नगर निगम बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में अलग-अलग स्रोतों से मिले करीब 259.39 करोड़ में से 147.60 करोड़ रुपए नहीं खर्च कर सका। अब विभिन्न मदों से जुड़ी इस शेष राशि का उपयोग चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में होगा। पिछले साल की निगम की आय और व्यय की समीक्षा में यह बात सामने आई है।

समीक्षा में पता चला कि दो साल पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचम वित्त आयोग व कुछ अन्य मदों की बची राशि का भी पूरा उपयोग नहीं हो सका है। इस कारण पिछले साल पंचम वित्त आयोग से आवंटन नहीं हुआ। इस मद में पूर्व से बचे 30.57 करोड़ में सिर्फ 6.62 करोड़ ही खर्च हो सके। इसी तरह 15वें वित्त आयोग (पीएल खाता), स्वच्छता अनुदान और वृद्धाश्रम मद में पिछले साल आवंटन नहीं हुआ और इनमें पहले से बची राशि भी पूरी खर्च नहीं हो सकी।

29 करोड़ से अधिक होल्डिंग टैक्स वसूली

बीते 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में होल्डिंग टैक्स से निगम को 29.35 करोड़ से अधिक राजस्व मिला है। यह रिकॉर्ड है। पिछले साल करीब 19 करोड़ राजस्व संग्रह हुआ था। एक अप्रैल से शुरू नए वित्तीय वर्ष में होल्डिंग टैक्स से 69 करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल 60 करोड़ का लक्ष्य था।

बयान:

पिछले वित्तीय वर्ष में विभिन्न मदों में बची राशि का उपयोग शहर के विकास व जनहित के कार्यों में होगा। ऑनलाइन सिस्टम व निगम की तत्परता से होल्डिंग टैक्स से पिछले साल की अपेक्षा 45 प्रतिशत से अधिक राजस्व संग्रह हुआ है।

- निर्मला साहू, मेयर

--------------------------------------------------------------

वित्त आयोग से जुड़ी राशि भी बची :

मद - कुल राशि - खर्च - शेष राशि

पंचम वित्त आयोग - 30.57 करोड़ - 6.62 करोड़ - 23.95 करोड़

षष्टम वित्त आयोग - 83.43 करोड़ - 54.53 करोड़ - 28.89 करोड़

15 वां वित्त आयोग (पीएल खाता) - 1.10 करोड़ - 11.10 लाख - 99.20 लाख

15 वां वित्त आयोग (पीएफएमएस खाता) - 79.23 करोड़ - 34.93 करोड़ - 44.30 करोड़

मद - कुल राशि - बची राशि

वार्ड पार्षद भत्ता - 29.65 लाख - 43 हजार

एमएमसी/मुजफ्फरपुर नगर निगम - 22.41 करोड़ - 22.41 करोड़

स्वच्छता अनुदान - 4.16 लाख - 28 हजार

वृद्धाश्रम - 53.17 लाख - 44.52 लाख

संपत्ति कर - 37.90 करोड़ - 22.74 करोड़

पेशा कर - 3.84 करोड़ - 3.84 करोड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।