Woman Consumes Poisonous Substance Amid Domestic Dispute in Goragama Banka बांका : गोरगामा में पारिवारिक कलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWoman Consumes Poisonous Substance Amid Domestic Dispute in Goragama Banka

बांका : गोरगामा में पारिवारिक कलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

अमरपुर थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक 30 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 9 April 2025 05:49 PM
share Share
Follow Us on
बांका : गोरगामा में पारिवारिक कलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरगामा निवासी एक 30 वर्षीय महिला का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मानसिक तनाव में आकर उसने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर पुलिस ने गोरगामा गांव पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद के कारणों की पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।