सहदेई में आज से 81 जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद का होगा कार्यक्रम
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई में आज से 81 जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद का होगा कार्यक्रमसहदेई में आज से 81 जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद का होगा कार्यक्रमसहदेई में आज से 81 जीविका...

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड जीविका के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं समाज और विकास में महिलाओं की भूमिका पर क्षेत्र के 81 ग्राम संगठनों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज शुक्रवार को बाजितपुर चकस्तुरी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईब्राहिमपुर से होगी। जानकारी देते हुए जीविका प्रबंधक रविरंजन ने बताया कि सभी 81 जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद का कार्यक्रम शुक्रवार को संध्या 4 बजे से निर्धारित है, जो कि दिनांक 28 माई तक दो पालियों में पहला पाली 9 से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली संध्या 4 से 6 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि महिला संवाद के माध्यम से महिला सशक्तीकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि एवं योजनाओं की जानकारी, उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धि से संबंधित स्थानीय महिलाओं द्वारा अनुभव साझा, विभिन्न विषयों पर महिलाओं की समस्याओं एवं अपेक्षाओं पर संवाद, परिवार व समाज के अन्दर कौन-कौन सी सामाजिक समस्याएं है, गांव में कौन-कौन से सामाजिक समस्याएं है, पंचायत में कौन-कौन सी सामाजिक समस्याएं हैं। इसके अलावा घरेलु हिंसा, दहेज़ प्रथा, बाल विवाह, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी, सामाजिक भेदभाव, लिंग भेदभाव, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना पर चर्चा एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से भी राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के हेतु विभिन्न योजनाओं एवं किए गए कार्यों की उपलब्धि पर वीडियो दिखाकर भी चर्चा किया जाएगा। इस दौरान बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीआरओ, जीविका प्रबंधक व अन्य मौजूद रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।