Jaat Box Office Collection Day 8 Sunny Deol Movie Thursday Earning Salman Khan Sikandar Kesari 2 Jaat Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है सनी की 'जाट', जानें गुरुवार का कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaat Box Office Collection Day 8 Sunny Deol Movie Thursday Earning Salman Khan Sikandar Kesari 2

Jaat Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है सनी की 'जाट', जानें गुरुवार का कलेक्शन

  • सनी देओल की फिल्म 'जाट' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब अक्षय कुमार, सनी की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। आज यानी 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनो के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 06:15 AM
share Share
Follow Us on
Jaat Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है सनी की 'जाट', जानें गुरुवार का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म के रिलीज का सनी के फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में एक बार फिर से सनी ने अपने एक्शन से गदर मचा दिया। 'जाट' को क्रिटिक्स और फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआत में भले ही बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' की रफ्तार काफी धीमी रही, लेकिन बाद में इसने धमाल मचा दिया। आज सनी की फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। इसी बीच अब 'जाट' के बुधवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'जाट' की दहाड़

सनी देओल की फिल्म 'जाट' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब अक्षय कुमार, सनी की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। आज यानी 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनो के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है। सनी देओल की फिल्म 'जाट' को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। सनी की 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब 'जाट' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जान' ने 8वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'जाट' का कलेक्शन

डे 1- 9.5 करोड़

डे 2- 7 करोड़

डे 3- 9.75 करोड़

डे 4- 14 करोड़

डे 5- 7.25 करोड़

डे 6- 6 करोड़

डे 7- 4.00 करोड़

डे 8- 4.00 करोड़

टोटल कलेक्शन- 61.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:गुरुवार को क्या रहा 'सिकंदर' का हाल, जानें अब तक कितना कमा लिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।