Sikandar Box Office Day 19: गुरुवार को क्या रहा 'सिकंदर' का हाल, जानें अब तक कितना कमा लिया
- 'सिकंदर' की कमाई पहले ही फैंस और मेकर्स को निराश कर रही थी। उस पर अब सनी देओल की 'जाट' से इसका सीधा सामना हो रहा है। वहीं, आज यानी 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' इसकी मुसीबत बढ़ाने को तैयार है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म को सलमान ने ईद के मौके पर रिलीज किया, लेकिन इसे ईद का उतना फायदा नहीं मिला, जितना उम्मीद की गई थी। ये फिल्म कमाई को लेकर हर दिन संघर्ष करती नजर आ रही है। 'सिकंदर' को मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। मूवी में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। आज 'सिकंदर' को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा लिया।
गुरुवार को भी रहा 'सिकंदर' का बुरा हाल
'सिकंदर' की कमाई पहले ही फैंस और मेकर्स को निराश कर रही थी। उस पर अब सनी देओल की 'जाट' से इसका सीधा सामना हो रहा है। वहीं, आज यानी 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' इसकी मुसीबत बढ़ाने को तैयार है। शुक्रवार को अक्षय की 'केसरी 2' रिलीज होने जा रही है। 'सिकंदर' में सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब सिकंदर के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने 19वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.15 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 109.9 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन
डे 1- 26 करोड़
डे 2- 29 करोड़
डे 3- 19.5 करोड़
डे 4- 9.75 करोड़
डे 5- 6 करोड़
डे 6- 3.5 करोड़
डे 7- 4 करोड़
डे 8- 4.75 करोड़
डे 9- 1.75 करोड़
डे 10- 1.5 करोड़
डे 11- 1.35 करोड़
डे 12- 0.7 लाख
डे 13- 0.3 लाख
डे 14- 0.4 लाख
डे 15- 0.6 लाख
डे 16- 0.25 लाख
डे 17- 0.25 लाख
डे 18- 0.15 लाख
डे 19- 0.15 लाख(अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 109.9 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।