274 Landless Families Receive Land Allotment Papers in Ekangarsarai एकंगरसराय में 274 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News274 Landless Families Receive Land Allotment Papers in Ekangarsarai

एकंगरसराय में 274 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

एकंगरसराय में 274 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चाएकंगरसराय में 274 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चाएकंगरसराय में 274 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चाएकंगरसराय में 274 भूमिहीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 17 Feb 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
एकंगरसराय में 274 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

एकंगरसराय में 274 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा फोटो: पर्चा : एकंगरसराय अंचल परिसर में लोगों को पर्चा देते एमपी कौशलेन्द्र कुमार व विधायक राकेश रौशन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के 274 भूमिहीन परिवारों को सोमवार को कैंप लगाकर बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, इसलामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन, हिलसा डीसीएलआर राजन कुमार और अंचलाधिकारी विवेक कुमार मौजूद रहे। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार भूमिहीनों को जमीन और पक्का मकान देने के अपने वादे को पूरा कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने पांच लाख कच्चे मकानों को पक्का करने का काम किया है। गरीबों को अनाज भी दिया जा रहा है। इसलामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन ने कहा कि प्रखंड के कई गांवों में अभी भी गरीबों को बंदोबस्ती पर्चा नहीं मिला है। जबकि, वे इसके पात्र हैं। योग्य लोगों की जांच कर उन्हें पर्चा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पर्चा देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा भी मिले। मौके पर विनोद यादव, राजीव प्रसाद सिंह, सर्वेश प्रसाद, बलिराम मिस्त्री, सुभाष कुमार सिन्हा, संतोष यादव, सुनील कुमार, कौशल यादव, साफ्फु महतो, धनंजय पासवान, शैलेश यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।