बरनौसा में नारी सशक्तीकरण के लिए खुला शक्ति सलाह केंद्र
राजगीर के बरनौसा पंचायत में नारी सशक्तीकरण के लिए शक्ति सलाह केंद्र खोला गया। मुखिया सदया कुमारी ने उद्घाटन किया। केंद्र का उद्देश्य बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ना है,...

राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड की बरनौसा पंचायत में नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शक्ति सलाह केंद्र खोला गया। पंचायत सरकार भवन में मुखिया सदया कुमारी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रखंड समन्वयक अंजनी कुमारी और रौशन कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बालिकाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। हालांकि, जानकारी की कमी के कारण कई बार ये छात्राएं इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती हैं। इसी उद्देश्य से शक्ति सलाह केंद्र जिले के पंचायत सरकार भवनों में स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कौशल विकास केंद्र के पिंटू सिंह ने कहा कि इसके माध्यम से बालिकाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये छात्राएं रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।