फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलने से किसान हताश
चेवाड़ा के महेशपुर के किसानों ने 10 अप्रैल को आई आंधी-बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने पर हताशा जताई है। किसान कृषि विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। प्रखंड कृषि...

चेवाड़ा, निज संवाददाता। छठियारा पंचायत के महेशपुर के सैकड़ों किसान 10 अप्रैल को आयी आंधी-बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति का मुआवजा नहीं मिलने से हताश हैं। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। किसान राम उचित सिंह , पवन कुमार , सुनील पासवान , राजेश सिंह, अनिल कुमार, मुकुल सिंह, बालमुकुंद सिंह व अन्य ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण हमलोगों की फसलें तबाह हो गयी हैं। किसानों ने बताया कि फसल की क्षतिपूर्ति के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि फसल क्षतिपूर्ति का सर्वे करने की जिम्मेदारी कृषि सलाहकार को दी गयी थी।
रिपोर्ट जिला कृषि कार्यालय भेजी गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।