हिलसा में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर की जयंती
हिलसा में भारत रत्न डॉ. भीम राव आम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भीम आर्मी ने शोभायात्रा निकाली, जिसमें अनीश कुमार, निरंजन कुमार, और अन्य नेताओं ने भाग लिया। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने बाबा साहब...

हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आम्बेडकर की जयंती मनाई गई। हिलसा में भीम आर्मी के द्वारा भीम शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व अनीश कुमार, निरंजन कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोहर कुमार, बब्लू कुमार ने किया। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया। राममूर्ति नगर में जैनेंद्र कुमार नेतृत्व में भीम संवाद समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष मंजय चंद्रवंशी, योगेंद्र कुमार मंडल,अभय कुमार, अरुण चौधरी, चुन्नू चंद्रवंशी, अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, उमेश यादव, प्रिंस कुमार,रजनीश ठाकुर, रानी प्रियंका,सन्तोष कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।