International Cricket Stadium Construction Approved in Rajgir with 35 86 Crore Funding राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को मिली 35.86 करोड़ की स्वीकृति, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsInternational Cricket Stadium Construction Approved in Rajgir with 35 86 Crore Funding

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को मिली 35.86 करोड़ की स्वीकृति

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को मिली 35.86 करोड़ की स्वीकृतिराजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को मिली 35.86 करोड़ की स्वीकृतिराजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 16 April 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को मिली 35.86 करोड़ की स्वीकृति

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को मिली 35.86 करोड़ की स्वीकृति राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, भवन निर्माण विभाग करेगा कार्यान्वयन राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 35.86 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग की संरचना प्रमंडल संख्या एक पटना के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में होगा। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर महोत्सव के दौरान इस परियोजना का शिलान्यास किया था। 90 एकड़ में बन रहे इस स्टेडियम और बिहार स्पोर्ट्स एकेडमी की कुल लागत 740.82 करोड़ रुपये तय की गई थी। पहले चरण में 633 करोड़ रुपये खर्च होने थे। स्टेडियम का निर्माण पश्चिम बंगाल की कंपनी शापूरजी पालोनजी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। 40 हजार दर्शकों की क्षमता 45 एकड़ में बन रहे इस स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। बिहार स्पोर्ट्स एकेडमी में 40 तरह के इनडोर व आउटडोर खेलों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है। यह प्रोजेक्ट राज्य में खेल संरचना को विश्वस्तरीय स्तर तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।