Chirag Paswan Accuses Bengal CM Mamata Banerjee of Hindu-Muslim Conflict महुआ के रामपुर में अग्नि पीड़ितों से मिले चिराग, बंधाया ढाढ़स, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChirag Paswan Accuses Bengal CM Mamata Banerjee of Hindu-Muslim Conflict

महुआ के रामपुर में अग्नि पीड़ितों से मिले चिराग, बंधाया ढाढ़स

बंगाल में हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद खड़ा कर रहीं सीएम : चिरागबंगाल में हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद खड़ा कर रहीं सीएम : चिरागबंगाल में हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद खड़ा कर रहीं सीएम : चिराग

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 17 April 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
महुआ के रामपुर में अग्नि पीड़ितों से मिले चिराग, बंधाया ढाढ़स

बंगाल में हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद खड़ा कर रहीं सीएम : चिराग धारा 370 हटाना मुसलमान के खिलाफ नहीं था, फिर भी फैलाया गया भ्रम हाजीपुर/महुआ । हि.टी. लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार की देर शाम महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर पहुंचे। जहां एक पखवाड़े पूर्व अचानक आग लगने से तबाह हुए एक दर्जन परिवार से मिले और उसे ढाढ़स बंधाया। पीड़ितों से मिलकर चिराग पासवान ने सरकार से मिलने वाले मुआवजा के बारे में जानकारी ली और उनके साथ संजय सिंह, मनोज सिंह, विक्की सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। यहं से रामपुर जाने के दौरान गांधी चौक पर सुमित सहगल के नेतृत्व में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वह पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। वहां से लौटने के दौरान केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने बुधवार की शाम मीडियाकर्मियों के बातचीत की। बंगाल के मुर्शीदाबाद व आसपास के इलाकों के हालात पर चिंता जाहिर की। कहा कि वहां की सीएम ममता बनर्जी हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद खड़ा कर रही हैं। यह प्रयास उनके द्वारा निरंतरता में किया जा रहा है। जब सीएए कानून की बात आई थी। तब भी इन लोगों ने आगजनी का माहौल बनाकर रखा था। अपनी बातों से लोगों को भ्रमित कर नागरिकता देने वाले कानून को नागरिकता छीनने वाले कानून बताकर मुसलमानों के कान भरने का काम किया था। उनकी मंशा थी कि देश भर में आगजनी का माहौल कायम हो जाए। जिसे काबू किया गया था। चिराग ने कहा कि धारा 370 हटाना मुसलमान के खिलाफ नहीं था। इसको लेकर कहा जाता था कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाल नहीं होगा। क्या हुआ वापस फिर चुनाव हुआ और उमर अब्दुल की सरकार फिर वहां आई। चिराग ने कहा कि वक्फ़ को लेकर जिस तरीके से मुसलमान के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अशरफ अंसारी, संजय सिंह, अवधेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, प्रो. संगीता सिंह, श्रीकांत पासवान, गुड्डू जयसवाल, मनोज सिंह, धर्मवीर यादव, राकेश पासवान, सोनू पासवान, कबीर कुमार, अवधेश पासवान, वर्षा कुमारी, रिंकू कुमारी, पंकज झा, राजीव पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। महुआ - 06 - महुआ के रामपुर में अग्नि पीड़ितों से मिलते चिराग पासवान।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।