देश की न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ होनी चाहिए : निरीक्षी न्यायाधीश
देश की न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ होनी चाहिए : निरीक्षी न्यायाधीश देश की न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ होनी चाहिए : निरीक्षी न्यायाधीश

देश की न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ होनी चाहिए : निरीक्षी न्यायाधीश पीड़ित लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय मिलना जरूरी निरीक्षी न्यायाधीश ने जिला न्यायालय के कार्यों का किया निरीक्षण फोटो मनोज01 - शेखपुरा न्यायालय का निरीक्षण करते पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा। शेखपुरा, निज संवाददाता। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस एवं शेखपुरा के निरीक्षी न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को जिले के विभिन्न न्यायालयों में चल रहे न्यायिक कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों का अवलोकन किया। कोर्ट में वर्षों से लम्बित मामलों को जल्द निपटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ एवं सुलभ होनी चाहिए।
पीडि़त पक्ष को त्वरित एवं सस्ता न्याय मिलना जरूरी है। उन्होंने न्यायालय परिसर में स्थित पालना घर, किशोर न्यायालय तथा एडीआर भवन का भी जायजा लिया। जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में पायी गयी खामियों को दूर करने के लिए निरीक्षी न्यायाधीश द्वारा कई दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने किशोर न्याय परिषद न्यायालय में बारिकी से कई केसों की जांच की एवं कई आदेशों की प्रतिया को देखा। निरीक्षी न्यायमूर्ति ने जिला जज के लिए बन रहे नये इजलास भवन का उद्घाटन भी किया। मौके पर जिला जज पवन कुमार पांडेय एवं सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महासचिव विपिन सिंह, विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव, बनारसी यादव, बिहार राज्य न्यायालय कर्मचारी संघ के संगठन सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम, सचिव कुमार मंजेश आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।