राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी में अब सुबह 6 बजे से होगी इंट्री
राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी में अब सुबह 6 बजे से होगी इंट्रीराजगीर नेचर सफारी और जू सफारी में अब सुबह 6 बजे से होगी इंट्रीराजगीर नेचर सफारी और जू सफारी में अब सुबह 6 बजे से होगी इंट्रीराजगीर नेचर...

राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी में अब सुबह 6 बजे से होगी इंट्री राजगीर, निज संवाददाता। गर्म मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए वन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब राजगीर के नेचर सफारी और जू सफारी में पर्यटक केवल सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे। यह नया नियम 24 अप्रैल से लागू होगा। पहले सफारी में प्रवेश का समय सुबह 8 बजे से था, लेकिन अब इसे दो घंटे पहले कर दिया गया है ताकि पर्यटक धूप तेज होने से पहले ही भ्रमण कर सकें। नेचर सफारी, जू सफारी, ग्लास ब्रिज और बर्ड एवीयरी जैसे लोकप्रिय स्थल अब केवल निर्धारित समय सीमा में ही देखे जा सकेंगे। नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक रामसुंदर एम के संयुक्त आदेश से यह बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि राजगीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में वन्य प्राणियों और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी गर्मी के समय यही व्यवस्था की गई थी, जिससे सकारात्मक परिणाम मिले थे। इस साल भी यही कदम दोहराया गया है ताकि पर्यटकों को गर्मी की मार से बचाया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।