Rajgir Ropeway Service Resumes Providing Relief to Tourists राजगीर में रोपवे सेवा आज फिर से होगा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहत, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajgir Ropeway Service Resumes Providing Relief to Tourists

राजगीर में रोपवे सेवा आज फिर से होगा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहत

राजगीर में रोपवे सेवा आज फिर से होगा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहतराजगीर में रोपवे सेवा आज फिर से होगा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहतराजगीर में रोपवे सेवा आज फिर से होगा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 16 April 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर में रोपवे सेवा आज फिर से होगा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहत

राजगीर में रोपवे सेवा आज फिर से होगा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहत 9 से रोपवे का संचालन अस्थायी रूप से था बंद राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर के विश्व शांति स्तूप तक हवाई सफर का आनंद दिलाने वाला 8-सीटर रोपवे एक सप्ताह के अंतराल के बाद आज गुरुवार से पुनः शुरू होने जा रहा है। तकनीकी खराबी के कारण 9 अप्रैल से रोपवे का संचालन अस्थायी रूप से बंद था। इससे पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल को आधी अवधि के बाद तकनीकी खराबी के चलते रोपवे सेवा को रोक दिया गया था। कोलकाता की सीआरएसपीएल कंपनी ने खराबी को दूर करने और रखरखाव का कार्य पूरा किया। भार क्षमता और गति का सफल परीक्षण करने के बाद रोपवे को पर्यटकों के लिए गुरुवार से सुचारू रूप से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। रोपवे के बंद रहने से पर्यटकों को विश्व शांति स्तूप तक पहुंचने के लिए 400 सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही थीं, जो खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए कठिन साबित हो रहा था। सेवा के पुनः शुरू होने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।