Rajgir Safari Timings Restored Open 7 AM to 4 PM for Tourists राजगीर जू-सफारी का समय फिर सामान्य, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajgir Safari Timings Restored Open 7 AM to 4 PM for Tourists

राजगीर जू-सफारी का समय फिर सामान्य

अब सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक घूम सकेंगे पर्यटक राजगीर जू सफारी का समय फिर सामान्य राजगीर जू सफारी का समय फिर सामान्य

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 23 May 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर जू-सफारी का समय फिर सामान्य

अब सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक घूम सकेंगे पर्यटक राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर का तापमान सामान्य होते ही जू-सफारी और नेचर सफारी के संचालन का समय फिर से पूर्ववत कर दिया गया है। अब फिर से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इससे पहले गर्मी के प्रकोप के कारण समय घटाकर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया था। राजगीर में अप्रैल के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस वजह से 22 अप्रैल को सफारी के संचालन समय में बदलाव किया गया था।

अब मौसम सामान्य होने पर उक्त आदेश निरस्त कर दिया गया है। ऑनलाइन के साथ ही जू-सफारी के पार्किंग नंबर-5 स्थित टिकट काउंटर से ऑफलाइन टिकट भी प्राप्त किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।