रिवाइज : राजद नेताओं ने तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प दोहराया
राजद नेताओं ने तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प दोहरायाराजद नेताओं ने तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प दोहरायाराजद नेताओं ने तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प दोहराया

राजद नेताओं ने तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प दोहराया सरमेरा में राजद का हुआ सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर बल फोटो: राजद चर्चा: सरमेरा प्रखंड के परनावां में सोमवार को आयोजित सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती, सुबोध मेहता सहित अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के परनावां गांव में सोमवार को राजद की ओर से सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और सुबोध मेहता सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। नेताओं ने आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को दोहराया और सामाजिक न्याय को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखंड से लेकर सचिवालय तक हर स्तर पर घूसखोरी फैली है। इसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड अब केवल नालंदा की पार्टी बनकर रह गई है और नीतीश कुमार हमेशा दूसरों के कंधों पर बैठकर राजनीति करते हैं। नालंदा सामाजिक न्याय की धरती रही है, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार तो दूर, नालंदा के लोगों का भी विश्वास खो दिया है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर मजबूती से डटे रहने और आगामी चुनाव जीतने का आह्वान किया। राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा कि बिहार की जनता की उम्मीदें अब तेजस्वी यादव से जुड़ गई हैं। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने पर 'माय बहन योजना' के तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार आरएसएस की कठपुतली बनकर बाबा साहब के संविधान को कमजोर करना चाहती है। पूर्व विधायक सतीश कुमार ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरमेरा प्रखंड अध्यक्ष रामाशीष यादव ने की। जबकि, संचालन बिंद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, सुनील यादव, अनिल महाराज, देवेंद्र सिंह, दीपक कुमार, मनोज यादव, पवन यादव, विनोद कुमार, दयानंद सिंह, महेश्वर ठाकुर, सरगुन यादव, प्यारेलाल, नरेश मांझी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।