45 मिनट की आंधी-बारिश ने शेखपुरा में मचायी तबाही, 3 की गयी जान
45 मिनट की आंधी-बारिश ने शेखपुरा में मचायी तबाही, 3 की गयी जान 45 मिनट की आंधी-बारिश ने शेखपुरा में मचायी तबाही, 3 की गयी जान

45 मिनट की आंधी-बारिश ने शेखपुरा में मचायी तबाही, 3 की गयी जान ठनका से दो तो पेड़ से दबकर एक की मौत, दो लोग हुए घायल आंधी के दौरान एक की हार्ट अटैक आने से गयी जान फसलों को व्यापक नुकसान, बिजली व्यवस्था चरमरायी फोटो 11 शेखपुरा 01 - हसनगंज में आंधी के कारण गरीबों का बिखरा आशियाना। 11 शेखपुरा 02 - घाटकुसुम्भा मिडिल स्कूल का तेज आंधी में गिरा प्रीफेव कमरा। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार की शाम 45 मिनट की आई तेज आंधी व बारिश ने जिले में खूब तबाही मचायी। अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि, हजारों लोगों को आंधी के कारण लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। हैरत की बात तो यह है कि आपदा के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन के किसी विभाग के पास हुई क्षति का कोई आकड़ा नहीं था। आपदा प्रबंधन विभाग से पूछा गया तो कहा गया कि क्षति का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। कृषि विभाग, बिजली , पशुपालन सहित आपदा से जुड़े अन्य विभागों का एक ही रटा रटाया जवाब था कि आंकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आंधी और बारिश से जिले में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि, आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। शेखोपुरसराय के क्षेमा गांव में मंदिर में बैठे लोगों पर बड़ा पेड़ गिर गया। हादसे में घायल 65 वर्षीय सनोज सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, संतोष पासवान और लालदेव रविदास जख्मी हो गये हैं। सदर प्रखंड के पुरनकामा गांव में ठनका की चपेट में आने से 65 साल की सातो देवी तो अरियरी के जोधनबिगहा गांव में 60 साल के रामाश्रय चौहान की मौत हो गयी है। वहीं, आंधी-बारिश के दौरान हार्ट अटैक आने से जमालपुर के आइसक्रीम विक्रेता अरुण कुमार की मौत हो गई है। बरबीघा के फैजाबाद में झोपड़ी पर ताड़ का पेड़ गिर जाने से हसीना खातुन घायल हो गई है। स्कूलों में लगे प्रीफेव हुए ध्वस्त: पिछले साल सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष के रूप में 5.50 लाख की लागत से बने प्रीफेव 60 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा में ध्वस्त हो गये। चार दर्जन से अधिक प्रीफेव क नुकसान हुआ है। चेवाड़ा के मिडिल स्कूल चकंदरा और घाटकुसुम्भा के मिडिल स्कूल का प्रीफेव ध्वस्त हो गये। इसके अलावा कई अन्य स्कूलों में भी प्रीफेव को काफी नुकसान हुआ है। डीईओ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि क्षति का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। यदि घटिया निर्माण पाया गया तो कार्रवाई होगी। इसके अलावा जिले में सैकड़ों पेड़ गिर गये हैं। गरीबों की झोपड़ियां उखड़ गयीं। कई पोल उखड़े, ट्रांसफर्मर क्षतिग्रस्त: तेज आंधी ने बिजली बोर्ड को काफी क्षति हुई है। तीन दर्जन से अधिक बिजली के खंभे और आधा दर्जन ट्रांसफर्मर गिर गये हैं। इसके कारण कई फीडरों से बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही बिजली आपूति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। शेखपुरा शहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। अरियरी, पचना, वर्मा, कोयला और सियानी फीडर भी चालू हो गगया है। प्याज, गेहूं और मकई को व्यापक क्षति: बेमौसम की बारिश से प्याज, गेहूं और मकई की फसलों को व्यापक क्षति हुई है। प्याज की फसल खेत में जमा लबालब पानी में डूब गयी है। मकई और गेहूं की खड़ी फसल तेज आंधी के कारण जमीन पर गिर गयी है। डीएओ सुजाता कुमारी ने बताया कि फसल क्षति का आंकलन किया जा रहा है। जिला में 29 .8 एमएम हुई औसत बारिश ,15 तक बारिश का अलर्ट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार की शाम को जिला में 29. 8 एमएम बारिश हुई है। सबसे अधिक शेखोपुरसराय में 38. 8 एमएम बारिश दर्ज की गयी है। जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि सबसे कम घाटकुसुम्भा में 20.2 एमएम बारिश हुई है। चेवाड़ा में 29.8 एमएम, अरियरी में 26.4 एमएम, शेखपुरा में 29. 4 एमएम और बरबीघा में 34.2 एमएम बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग की ओर से 15 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया किया गया है। दो मुर्गीफॉर्म ध्वस्य, 10 हजार मुर्गियां मरीं शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार की देर शाम को आई तेज आंधी-बारिश ने बेजुबानों पर भी जमकर कहर बरपाया है। अरियरी के बेलछी गांव में गोहन पंडित का मुर्गीफॉर्म जमींदोज हो गया। हादसे में दो हजार से अधिक मुर्गियां मलबे में दबकर मर गयी। चेवाड़ा के एकाढ़ा गांव में प्रिंस कुमार का मुर्गीफॉर्म भी ध्वस्त हो गया। हादसे में छह हजार से अधिक मुर्गियों की मौत हो गयी है। इसके अलावा सदर प्रखंड के पचना गांव में बजरंगी रजक का मुर्गीफॉर्म की छत उजड़ गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।