Sudden Heart Attack Claims Life of Panchayat Member s Husband in Bihar हृदयगति रुकने से पंसस के पति का निधन, मंत्री ने जताया शोक, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSudden Heart Attack Claims Life of Panchayat Member s Husband in Bihar

हृदयगति रुकने से पंसस के पति का निधन, मंत्री ने जताया शोक

नूरसराय के पपरनौसा पंचायत के निवासी अनुज सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे गया जिले में प्रधान लिपिक थे। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने शोक व्यक्त किया और पंचायत मुख्यालय पर शोकसभा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 15 April 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
हृदयगति रुकने से पंसस के पति का निधन, मंत्री ने जताया शोक

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की पपरनौसा पंचायत के सकरौढा निवासी और पंसस रंजीता रंजन के पति अनुज सिंह का सोमवार रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे गया जिले में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने शोक व्यक्त किया। पंचायत मुख्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा, मुखिया अमरेंद्र कुमार, जनार्दन चंद्रवंशी, सोनी लाल, राजेंद्र प्रसाद, दिग्विजय सिंह, तन्नू सिंह, नीरज सिंह, प्रफुल्ल कुमार, शुभम कुमार, प्रमोद सिंह, हरि सिंह समेत अन्य ने श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।