Women Empowerment Through Dialogue in Bihar Boosting Confidence and Awareness महिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Empowerment Through Dialogue in Bihar Boosting Confidence and Awareness

महिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

महिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वासमहिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वासमहिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वासमहिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वासमहिला संवाद से महिलाओं में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 14 May 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

महिला संवाद से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास फोटो: संवाद नगरनौसा: नगरनौसा के बोधी बिगहा गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएँ। नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के रामपुर पंचायत के बोधी बिगहा गाँव में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। जीविका की पहल से एलईडी स्क्रीन के जरिए बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे गाँव की सैकड़ों महिलाओं को साइकिल, पोषाक, जीविका, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और आरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता दिखा। बीपीएम जीविका अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी देना इसका लक्ष्य था। स्क्रीन पर योजनाओं के फायदे और आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।

इससे महिलाएँ अब इन योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगी। स्थानीय अंजना कुमारी ने कहा कि इस पहल से गाँव में जागरूकता बढ़ी है और महिलाएँ आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। मौके पर पूनम कुमारी, राजीव रंजन, जुली कुमारी, रेणु देवी, मनीष कुमार, सरिता देवी, सुनीता देवी, गंगावती देवी, प्रियंका भारती आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।