Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen s Empowerment Initiative Bihar Government s Contact Tour to Highlight Schemes
डाक बंगला में आज होगी महिला संपर्क यात्रा
सरमेरा में जदयू महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष उषा सिन्हा ने बताया कि रविवार को महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम होगा। इस यात्रा में सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 17 May 2025 08:52 PM

सरमेरा, निज संवाददाता। जिला परिषद डाक बंगला में रविवार को महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम होगा। जदयू के बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष उषा सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को संपर्क यात्रा में बताया जाएगा। लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आधी आबादी के उत्थान के लिए बिहार सरकार कई स्तर पर काम कर रही है। अब तो प्रखंडों व अंचलों की साफ सफाई का जिम्मा भी जीविका दीदियों को मिलने वाला है। इससे सैकड़ों महिलाएं लाभान्वित होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।