Concerns Rise Over Fire Incident in Tadka Nala Buxar Historical Market at Risk ताड़का नाला में अगलगी की घटना पर जताई चिंता, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsConcerns Rise Over Fire Incident in Tadka Nala Buxar Historical Market at Risk

ताड़का नाला में अगलगी की घटना पर जताई चिंता

बक्सर के रामरेखा घाट चूड़ी बाजार के पास ताड़का नाला में कूड़े में आग लगने से समाजसेवियों की चिंता बढ़ गई है। इस घटना ने दुकानदारों में भय पैदा कर दिया। रामस्वरूप अग्रवाल ने कहा कि जब तक नाले को पाटा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 11 May 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
ताड़का नाला में अगलगी की घटना पर जताई चिंता

बक्सर, निज संवाददाता। शहर के रामरेखा घाट चूड़ी बाजार से सटे ताड़का नाला में फेंके गए कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना पर समाजसेवियों ने चिंता व्यक्त की है। श्रीरामेश्वरनाथ मंदिर के सचिव सह चूड़ी बाजार संघ के अध्यक्ष रहे रामस्वरूप अग्रवाल ने कहा कि ऐसे ही अगलगी से सन् 1989 में चूड़ी बाजार की 119 दुकानें जलकर खाक हो गई थी। शनिवार को आग इतनी भीषण थी कि चूड़ी मार्केट ताड़का नाला से सटे दुकानदारों में भय उत्पन्न हो गया। अगर समय से दमकल कर्मी नहीं आते तो विकराल अगलगी की घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था।

कहा कि जब तक ताड़का नाला को पाटा नहीं जाता, तब तक पूरे इलाके का कूड़ा करकट गिरता रहेगा और अनहोनी की आशंका चूड़ी बाजार व आस पास के व्यवसायियों में व्याप्त रहेगी। कहा कि सन् 2019 में बिहार के तत्कालीन राज्यपाल को पौराणिक सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से विकास के लिए पत्र दिया गया था। जिसमें ताड़का नाले को गंगा किनारे तक पाटकर सड़क निर्माण और दोनों किनारे सरकारी दुकानों का निर्माण कराने के साथ गंगा तट के किनारे श्रीराम द्वारा ताड़का का वध करते हुए विशाल प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई थी। वहीं, डीएम से भी इसके विकास के लिए प्रयास करने की मांग की गई। भाजपा नेता हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि ताड़का नाला बक्सर की पौराणिक पहचान है। लेकिन, इसमें शहर का गंदा पानी बहाया जाता है। अगर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से गंदे पानी को साफ कर गंगा में छोड़ा जाए तो गंगा को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।