Bobby Panwar Resigns as President of Uttarakhand Unemployed Association Ram Kandwal Takes Over राम कंडवाल होंगे बेरोजगार संघ के नए अध्यक्ष,बाबी का इस्तीफा, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsBobby Panwar Resigns as President of Uttarakhand Unemployed Association Ram Kandwal Takes Over

राम कंडवाल होंगे बेरोजगार संघ के नए अध्यक्ष,बाबी का इस्तीफा

तौर पर संघ की कमान संभाले हुए थे। राम कंडवाल को काफी सुलझा हुआ और शांत छवि का युवा माना जाता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार संघ ने 2018 से अब तक कई

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 12 May 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
राम कंडवाल होंगे बेरोजगार संघ के नए अध्यक्ष,बाबी का इस्तीफा

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आखिरकार सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कोटद्वार के राम कंडवाल संघ के नए अध्यक्ष होंगे। राम कंडवाल अब तक संघ के उपाध्यक्ष पद पर थे। लेकिन बाबी के राजनीति में आने के बाद राम कंडवाल ही अप्रत्यक्ष तौर पर संघ की कमान संभाले हुए थे। राम कंडवाल को काफी सुलझा हुआ और शांत छवि का युवा माना जाता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार संघ ने 2018 से अब तक कई बड़े आंदोलन और संघर्ष किए। जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिला, कई नकल माफियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, परीक्षाओं में काफी पारदर्शिता आई है।

सरकार को मजबूरन नकल रोधी कानून भी प्रदेश में लागू करना पड़ा। जिसके लिए उन्हें लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों का सामना आज भी करना पड़ रहा है किन्तु उन्हें प्रसन्नता है कि हजारों युवा, जो आज प्रदेश के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वो कहीं न कहीं प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर राम कंडवाल,सुरेश सिंह,नितिन दत्त ,सजेंद्र कठैत,संजय सिंह, जसपाल चौहान,नवीन चौहान सहित अन्य युवा भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।