RCP Singh Addresses ASHA District Workers Conference Emphasizes Historical and Religious Significance of Buxar कार्यकर्ता सम्मेलन में विकास की जताई प्रतिबद्धता, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRCP Singh Addresses ASHA District Workers Conference Emphasizes Historical and Religious Significance of Buxar

कार्यकर्ता सम्मेलन में विकास की जताई प्रतिबद्धता

गुरुवार को इटाढ़ी प्रखंड परिसर में आसा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आरसीपी सिंह ने बक्सर को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल बताते हुए यहां रोजगार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 10 April 2025 09:09 PM
share Share
Follow Us on
 कार्यकर्ता सम्मेलन में विकास की जताई प्रतिबद्धता

आसा प्रखण्ड से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को खड़ा करने का काम किया आरसीपी सिंह ने कहा कि बक्सर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थली फोटो संख्या-22, कैप्सन- गुरूवार को इटाढ़ी प्रखंड परिसर में आसा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि आरसीपी सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में गुरुवार को ‘आसा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा व संचालन जिला उपाध्यक्ष ऋतिक रोशन भोजपुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सह संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललिता ने कहा कि सभी विभाग अपनी मनमानी कर रहे हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष शोभा दुबे ने कहा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस थे और बिहार सरकार की सेवा में थे। तब सुशासन आया था। 2010 में इन्होंने पार्टी का नेतृत्व किया। तब केंद्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर एवं जिला, प्रखण्ड से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को खड़ा करने का काम किया। सभी कार्यकर्ता अनुभवी और पुराने हैं। इनके नेतृत्व में आसा सत्ता की हिस्सा बनेगी। जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अवैध कब्जे में आ गए हैं। जब हमारे नेता साथ थे तो बिहार उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बक्सर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थली है। जिसे सदैव उपेक्षित रखा गया है। यहां पार्टियां सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने आती है। यहां रोजगार की असीम संभावना है। राम की शिक्षा स्थली होने के बावजूद यहां शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। प्रदेश विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। कार्यक्रम में रविरंजन सिंह, विशन सिंह बिट्टू, डॉ.ललिता, नीरज कुमार गोंड, सतेंद्र सिंह, रवि रंजन तिवारी, वृज भूखन चौहान, गिरिजा राम, रेणु प्रजापति, गुंजन देवी, संजीव कुमार, रवि गुप्ता, अजित चौहान व सरोजा देवी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।