नावानगर के शिक्षक का संदिग्ध हालत में मिला शव
बक्सर के बाबूगंज इंग्लिस पंचायत के खडरगपुर प्राथमिक विद्यालय में काम करने वाले शिक्षक अजय सिंह का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। वह अवसाद में थे और उनकी पत्नी से अलगाव के चलते अकेले रह रहे थे। शव को...

बक्सर। नावानगर के बाबूगंज इंग्लिस पंचायत के खडरगपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत नियोजित शिक्षक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। घटना शहर के महात्मा गांधी नगर स्थित उनके घर में हुई है। शिक्षक की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है। शिक्षक पिछले कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने देखा कि शिक्षक के घर में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसकी सूचना उनके छोटे भाई को दी गई। वह घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए। तब वहां देखा कि शिक्षक अजय सिंह को शव फर्श पर संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी पत्नी से अच्छे संबंध नहीं थे। जिस कारण वह अलग रह रही थी। पत्नी के अलग होने के बाद शिक्षक अपने घर में अकेले की रह रहे थे। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।