Uproar in Chanda Panchayat No-Confidence Vote Against Deputy Mukhiya Usha Devi अविश्वास प्रस्ताव में चंदा उपमुखिया की गई कुर्सी, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsUproar in Chanda Panchayat No-Confidence Vote Against Deputy Mukhiya Usha Devi

अविश्वास प्रस्ताव में चंदा उपमुखिया की गई कुर्सी

चंदा पंचायत में उप मुखिया उषा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें 11 वार्ड सदस्यों में से 7 ने उनके खिलाफ वोट दिया। 2 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया और 2 अनुपस्थित रहे। सदस्यों ने उषा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 12 April 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
अविश्वास प्रस्ताव में चंदा उपमुखिया की गई कुर्सी

शांतिपूर्ण 11 वार्ड सदस्यों ने खिलाफ और दो सदस्यों ने पक्ष में किया वोटिंग उपमुखिया पर मनमानीपूर्ण ढंग से कार्य करने का लगाया गया आरोप चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के चंदा पंचायत में शनिवार को उप मुखिया उषा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। प्रस्ताव में कुल 11 वार्ड सदस्यों में 7 ने उनके खिलाफ वोट डाला। जबकि, 2 सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया। वहीं, 2 वार्ड सदस्य वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे। जिसके चलते उप मुखिया की कुर्सी छिन गई। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। पंचायत सचिव संतोष कुमार की देखरेख में वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। चंदा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया उषा देवी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। वार्ड सदस्य वकील रजक और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उप मुखिया के कार्यशैली से पंचायत के लोग परेशान थे। उनकी मनमानी और एकतरफा फैसलों के कारण पंचायत में असंतोष बढ़ता जा रहा था। जिसके चलते अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। वोटिंग के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा। हालांकि, सभी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पंचायत में पारदर्शिता बढ़ेगी। अब पंचायत में नए उप मुखिया के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।