महिला संवाद से महिलाओं का हो रहा विकास
गुरुवार को नावानगर में महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भाग लिया। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की अपेक्षाओं को जानकर कार्ययोजना तैयार करना है। सरकार की...

आथर महिलाओं की अपेक्षाएं जान कार्ययोजना तैयार होगी मुख्य धारा में लाकर सकारात्मक बदलाव लाया रहे है फोटो संख्या- 10, कैप्सन-गुरूवार को नावानगर में आयोजित महिला संवाद में भाग लेतीं महिलाएं। नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के स्थानीय गांव व आथर में गुरुवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों जगह महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, नावानगर में कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार, बीपीएम पप्पू प्रसाद और जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सबको अवगत कराना है।
साथ ही, महिलाओं की अपेक्षाएं व आकांक्षाओं को जानकर कार्ययोजना तैयार करना और योजनाओं से लाभान्वित, लाभार्थियों का अनुभव साझा करना भी है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका से काफी बदलाव हुआ है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सतत् जीविकोपार्जन योजना से अत्यंत गरीब व वंचित परिवारों को समाज के मुख्य धारा में लाकर सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। शिक्षा में लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजनाएं, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाओं एवं खेल के क्षेत्र में आरक्षण देकर महिलाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार ध्यान दे रही है। प्रखंड प्रमुख ने महिला संवाद काको सरकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने का प्रभावी कदम बताया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक समन्वयक मधु कुमारी केशरी व संचालन अखिलेश दीक्षित ने किया। मौके पर जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक आनंद कुमार सहित जीविका कैडर, जीविका दीदियां व महिलाएं उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।