मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे के कार्यक्रम में बदलाव, पटना आने का प्रोग्राम कैंसिल, बक्सर में रैली
20 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। उनके पटना आने का प्रोग्राम रद्द हो गया है। हालांकि बक्सर में उनक रैली होगी।

बिहार दौरे पर 20 अप्रैल को आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। उनके पटना आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का बक्सर में 20 अप्रैल को कार्यक्रम है। हालांकि पटना में प्रोग्राम को लेकर आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम नहीं आया था।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के अनुसार रविवार को विशेष विमान से 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11.45 बजे बक्सर पहुंचेंगे। बक्सर में सभा को संबोधित करने के बाद वे 2.10 बजे तक पटना एयरपोर्ट आ जाएंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दें इससे पहले बक्सर के दलसागर मैदान में आयोजित ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ कार्यक्रम में शामिल होने और फिर पटना के बापू सभागार में संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी थी। लेकिन अब पटना के कार्यक्रम में खरगे शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को बक्सर के दलसागर खेल मैदान और चुरामनपुर में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी लगातार वंचित, शोषित समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है। बिहार में पार्टी को प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। शाहाबाद और पटना से बिहार में संविधान सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मजबूत संदेश देंगे। कांग्रेस के प्रदेश बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।