राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का बहिष्कार करेंगे जन प्रतिनिधि
बिहार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के संघ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। मुखिया अभय कुमार राय ने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। मकेर पंचायत की...

परसा/ मकेर, एक संवाददाता।प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अभय कुमार राय उर्फ गुड्डू जी ने बिहार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के बैनर तले आंदोलन की चेतावनी दी है। सरकार के खिलाफ 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बहिष्कार करने को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय शनिवार की दोपहर पहुंच पदाधिकारी को इस संज्ञान में एक स्मार पत्र भी सौंपा। इस दौरान मुखिया अध्यक्ष ने बताया कि बिहार के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघों बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ,ग्राम कचहरी प्रतिनिधि संघों के आह्वान पर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर मकेर पंचायत की मुखिया माला देवी के आवास पर शनिवार को राज्य मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश कुमार यादव ने बताया कि बिहार सरकार बिहार में पंचायती राज के अधिकारों की कटौती कर अफसर शाही बढ़ा रहीं है। इस अवसर पर मुखिया जलालुद्दीन,मुखिया प्रतिनिधि संजीत राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।