Chaitra Navratra Celebrations and Eid Festivities in Sonpur दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों से गूंज रहा सोनपुर, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsChaitra Navratra Celebrations and Eid Festivities in Sonpur

दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों से गूंज रहा सोनपुर

सोनपुर में चैत्र नवरात्रा और ईद का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हरिहरनाथ मंदिर में विशेष आरती का आयोजन हुआ और जगह-जगह पूजा पंडाल बनाए गए। ईद पर मुसलमानों ने सामूहिक नमाज अता की। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराMon, 31 March 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों से गूंज रहा सोनपुर

हरिहरनाथ मंदिर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया था और शाम में विशेष आरती का आयोजन किया गया सोनपुर। संवाद सूत्र चैत्र नवरात्रा के दूसरे दिन सोमवार को भी दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों एवं भजन-कीर्तन से अनुमंडल का शहरी एवं ग्रामीण इलाका पूर्णत: भक्तिमय हो गया है। जगह-जगह पूजा पंडालों,मंदिरों तथा घरों में पूरे अनुष्ठान के साथ कलश स्थापित किए गए हैं। कई जगहों पर पंडाल भी बनाये जा रहे हैं। यहां सप्तमी तिथि को मां दुर्गे का पट खुलेगा। धूप, अगरबती की सुगंध के साथ शंख तथा घंटियों के बजने से वातावरण पवित्र तथा भक्तिमय हो गया है। हरिहरनाथ मंदिर, काली मंदिर समेत विभिन्न मठ मंदिरों में भी कलश स्थापित किए गए हैं। चैती छठ को लेकर लोगों में बहुत उत्साह दिखाई पड़ रहा है। दूसरी ओर रविवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में हरिहरनाथ मंदिर, लोक सेवा आश्रम समेत विभिन्न मठ- मंदिरों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया था। शाम में विशेष आरती का आयोजन किया गया। विशेष आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। -- जातिवाद लोकतंत्र के लिए घातक- सुभाष कुमार भारतीय लोक चेतना पार्टी का मनाया गया कार्यकर्ता सम्मेलन सोनपुर, संवाद सूत्र सोनपुर प्रखंड के बजरंग चौक के समीप सुल्तानपुर में लोक चेतना पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दांगी सुभाष कुमार ने जातिवाद, परिवारवाद और धर्मवाद को लोकतंत्र के लिए घातक घातक बताया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी स्वतंत्रता सेनानी जगदेव प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चल कर बिहार का विकास करना चाहती है। सभा की अध्यक्षता डा. संदीप कुमार ने की। सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, वशिष्ट नारायण सिंह, अमरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, नंदकुमार वर्मा, अशोक पासवान, रवीन्द्र कुमार दांगी,दीपक कुमार समेत संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने भी संबोधित किए। - सोनपुर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई ईद एसडीओ और एसडीपीओ ने क्षेत्र का दौरा कर विधि- ब्यवस्था का लिया जायजा सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को मुसलमानों ने ईद का पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। यहां के सोनपुर आदम, मियांबाग, सवाईच, पहाड़ीचक, सबलपुर, भरपुरा, कसमर, सिताबगंज, शेखडुमरी, मुरथान, नयागांव, दिघवारा आदि जगहों में स्थित मस्जिदों में सामूहिक नमाज अता की गई। सभी जगहों पर आपसी प्रेम और सदभाव बना रहा। उधर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतेश कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष स्वर्ण सुप्रिया, पहलेजा थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी, नयागांव थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विधि ब्यवस्था का जायजा लिया। जगह- जगह विधि- व्यवस्था संधारण के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दूसरी ओर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अमजद हुसैन, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विलायत हुसैन, प्राचार्या मल्लिका हुसैन, अधिवक्ता सैयद सउद अहमद व मो. माजिद , प्रो. क्यू. एस. अब्बासी, प्रो. रूबी, छोटन, जावेद, आदि ने बताया कि ईद का त्योहार हमारे जीवन मेंसहिष्णुता, सद्भाव और प्रेम की भावना जगाता है। हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी मुसलमान भाईयों को ईद पर मुबारकवाद दी। इस मौके पर एक- दूसरे को सेवई खिलायी गई। ईद पर्व पर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। सभी नये कपडों में सज धजकर एक-दूसरे को मुबारकवाद दे रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।