दरियापुर में युवक की हत्या कर शव को विद्यालय के पास फेंका
पेज वन के लिए प्रस्तावित थाना क्षेत्र के देवती विद्यालय के पास अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया। मृतक अभय कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा परसा थाना क्षेत्र के दीघरा का रहने वाला था। कुछ...

परसा थाना क्षेत्र के दीघरा का रहने वाला था मृतक चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज दरियापुर/परसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवती विद्यालय के पास अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया। मृतक अभय कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा परसा थाना क्षेत्र के दीघरा का रहने वाला था। कुछ लोगों ने विद्यालय के बगल में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इस संबंध में मृतक की पत्नी रितु कुमारी के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहर खिला कर उसकी हत्या की गई होगी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घर से बुलाकर ले गए व कर दी हत्या मृतक की पत्नी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब आठ बजे परसा थाना क्षेत्र के दीघरा प्रसादी दियारा का जितेंद्र राय उसके पति को घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद देर रात तक उसका पति घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। तब पता चला कि दरियापुर देवती विद्यालय के पास उसका शव मिला है। दर्ज प्राथमिकी में उसने जितेंद्र राय के अलावे अरविंद ठाकुर,ममता देवी व चक जलाल के अखिलेश राय को नामजद किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।