Support for Fire Victim in Taraiya Relief Fund Distributed and Nutritional Aid for Malnourished Children अग्निपीड़ित को मिला सरकारी अनुदान का चेक, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSupport for Fire Victim in Taraiya Relief Fund Distributed and Nutritional Aid for Malnourished Children

अग्निपीड़ित को मिला सरकारी अनुदान का चेक

तरैया के भटगाई गांव में अग्निपीड़ित विजय सिंह को 12000 रुपए का चेक दिया गया। यह सहायता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह और मुखिया ओमप्रकाश राम की पहल पर दी गई। इसके अलावा, कुपोषित बच्चों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराFri, 11 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
अग्निपीड़ित को मिला सरकारी अनुदान का चेक

तरैया । थाना क्षेत्र के भटगाई गांव के अग्निपीड़ित विजय सिंह को शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू व मुखिया ओमप्रकाश राम की पहल पर सीओ पंकज कुमार सिंह ने सहायता अनुदान का चेक दिया। मुखिया ने बताया कि दिसम्बर 2024 में हुए अग्निकांड में पीड़ित का घर जल गया था। सीओ ने जांच कर पीड़ित को 12000 रुपए का अनुदान राशि का चेक प्रदान किया है। उक्त मौके पर राजस्व कर्मी बद्री विशाल मिश्र थे। मिशन मुस्कान के तहत कुपोषित बच्चों के बीच सामग्री वितरित छपरा। इनर व्हील क्लब ऑफ सारण की अध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने सदस्यों के साथ मिलकर सदर अस्पताल में स्थित एनआरसी विभाग में न्यूट्रीशन से भरपूर फ्रूट्स और विभिन्न प्रकार के खिलौने, खेल के सामान व कहानियों के किताबों का वितरण किया । मालूम हो कि इस विभाग में कुपोषित बच्चों का इलाज किया जाता है। पूर्व अध्यक्ष सुषमा गुप्ता और आइएसओ कामिनी जायसवाल व अन्य मौजूद थी। प्रखंडों में बीस सूत्री के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बने इसुआपुर/ दिघवारा/ गड़खा। राज्य सरकार ने प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम, कार्यान्वयन समिति का गठन कर इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार इसुआपुर प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों के नाम तय किए गए हैं। इसमें मंडल अध्यक्ष इसुआपुर पश्चिमी भाग के सत्यदेव साह को अध्यक्ष और जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन पदाधिकारी के मनोनयन पर बिहार विधानसभा में सतारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक विधायक जनक सिंह, जिला परिषद की उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, भाजपा नेता धीरज सिंह, नितेश सिंह, तूफानी सिंह बिट्टू कुमार व अन्य ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं हैं। उधर दिघवारा प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर इसमें एनडीए के 15 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इसमें भाजपा व जदयू के कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। भाजपा नेता व लक्ष्मीपुर ककड़िया निवासी विपिन कुमार सिंह को बीस सूत्री का अध्यक्ष व प्रखंड जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है । सर्वेश्वर बने गड़खा प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष गड़खा प्रखंड के लिए बीस सूत्री टीम का गठन कर दिया है। मंडल बीजेपी अध्यक्ष व महम्मदपुर गांव निवासी सर्वेश्वर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के इस गठन पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, प्रो हरेंद्र सिंह, श्रीनिवास सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद व अन्य ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।