गड़खा में अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत
गड़खा थाना क्षेत्र में छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 77 वर्षीय बद्री मांझी की मौत हो गई। वह सुबह छपरा की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और पुलिस ने शव...

गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर लचका पुल के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 77 वर्षीय बद्री मांझी गड़खा थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के रहने वाले थे। वे सुबह में हाईवे के रास्ते छपरा की तरफ़ जा रहे थे तभी तेजी से जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस धक्के से बद्री मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने गांव वालों को सूचना दी।
बाद में सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल गाड़ी के धक्के से बद्री मांझी की हुई मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची वहां मातम छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया। सबों का रो रो कर बुरा हाल है। उनकी मौत के बाद परिजनों के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोग सांत्वना दे रहे थे पर वह काम नहीं आ रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।