BJP s Shaurya Tiranga Yatra in Benipur Honors Soldiers with National Pride ‘सेना की बदौलत ही सुरक्षित है जनता, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBJP s Shaurya Tiranga Yatra in Benipur Honors Soldiers with National Pride

‘सेना की बदौलत ही सुरक्षित है जनता

बेनीपुर में भाजपा द्वारा शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की अध्यक्षता पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान और सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने की। यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 18 May 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
‘सेना की बदौलत ही सुरक्षित है जनता

बेनीपुर। भाजपा की ओर से बेनीपुर में शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा यात्रा निकाली गई। पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता व सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में नागार्जुन स्टेडियम बेनीपुर से यात्रा शुरू होकर आशापुर आईवी पहुंचा, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व अवकाश प्राप्त सैनिकों ने हाथ में तिरंगा व दो सौ मीटर का विशेष झंडा लिए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि शौर्य तिरंगा यात्रा सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन करना है। सांसद डॉ. ठाकुर ने भारतीय सैनिकों के शौर्य और ताकत को विश्व स्तर पर एक उदाहरण बताते हुए कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी संगठनों के हमले और पाकिस्तानी सेना के आतंकियो के संरक्षण के खिलाफ भारतीय सैनिकों का जवाब ने वैश्विक स्तर पर भारतीय रक्षा प्रणाली का कीर्तिमान स्थापित किया।

कार्यक्रम में महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, रामनारायण ठाकुर, शत्रुघ्न सहनी, श्रवण चौधरी, पिंटू झा, राधेश्याम झा, रामसागर झा, रजनीश सुंदरम, प्रवीण झा, सीताराम मांझी, महेश सिंह, पुरुषोत्तम झा, लाल मुखिया, सुधा देवी, निभा देवी, सरिता देवी, ममता देवी, पंकज झा, सोनू ठाकुर, गंगा यादव, सुधीर सिंह आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।