Body Found in Harahi Pond 60-Year-Old Man Identified as Manoj Kumar Jha हराही तालाब से उपलाता शव िमला, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBody Found in Harahi Pond 60-Year-Old Man Identified as Manoj Kumar Jha

हराही तालाब से उपलाता शव िमला

लहेरियासराय के हराही तालाब में शुक्रवार को एक शव मिला, जिसकी पहचान 60 वर्षीय मनोज कुमार झा के रूप में हुई। वे मानसिक तनाव में थे और नींद की बीमारी से परेशान थे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSat, 12 April 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
हराही तालाब से उपलाता शव िमला

लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के हराही तालाब में शुक्रवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने उपलाता हुआ शव देखा। लोगों ने इस बात की सूचना नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दी। सूचना पाकर वे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को निकलवाया। उन्होंने पहचान के लिए कुछ देर के लिए शव को तालाब के किनारे रखा, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। उसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। साथ ही शव का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। खबर वायरल होते ही शव की पहचान हो गई। मृतक इसी थाना क्षेत्र के पुअर होम के पास के रहने वाले 60 वर्षीय मनोज कुमार झा थे। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली, वे डीएमसीएच पहुंचे। परिजनों के अनुसार मनोज मानसिक तनाव में रहते थे। उन्हें नींद नहीं आने की बीमारी थी। इसे लेकर आए दिन नींद की दवा खा रहे थे।

परिजनों के अनुसार वे शुक्रवार की सुबह ही घर से निकले थे, लेकिन दोपहर में घर वालों को सूचना मिली कि उनका शव तालाब से बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि किस परस्थितिि में उनकी मौत हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।