Farmers Rejoice as Light Rain Brings Relief and Moisture to Fields बारिश से 8 डिग्री गिरा तापमान लोगों को गर्मी से मिली राहत, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsFarmers Rejoice as Light Rain Brings Relief and Moisture to Fields

बारिश से 8 डिग्री गिरा तापमान लोगों को गर्मी से मिली राहत

शहर और जिले के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश से खेतों में नमी लौट आई है, जिससे किसान खुश हैं। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 22 May 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
बारिश से 8 डिग्री गिरा तापमान लोगों को गर्मी से मिली राहत

शहर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश से खेतों में नमी लौट गयी है। इससे किसान खुश दिख रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अभी एक सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान बताया है। किसानों के चेहरों पर खुशी: इस बारिश से जिलेभर के किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी है। जाले, राढ़ी, रतनपुर, ब्रह्मपुर, चंदौना, जोगियारा मुरैठा, धनकौल, मस्सा आदि गांवों के किसानों ने कहा कि इस बारिश से धान का बिचड़ा गिराने के लिए खेत तैयार करने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि मूंग, तिल एवं सब्जी की फसलों के लिए सिंचाई की सख्त जरूरत थी। इस बारिश से इन सब्जियों को काफी फायदा हुआ है। रतनपुर के किसान अशोक ठाकुर, रंजीत कुमार ठाकुर, गोविंद ठाकुर, अजय ठाकुर, वैद्यनाथ ठाकुर सहित जोगियारा के किसान भोला प्रसाद सिंह, उमाशंकर सिंह, आश नारायण सिंह, रामकुमार सिंह, गौरी शंकर सिंह, रामशरण दास, भरोस दास, गोनी मंडल, कृष्ण कुमार सिंह, राम दिनेश मंडल आदि कहते हैं कि बारिश ने गरमा फसलों में जान फूंक डाली है। इससे किसानों का भरपूर पैसा बचा है। दूसरी ओर आम और लीची खासकर आम के फल के धुल जाने एवं पेड़ की जड़ में सिंचाई हो जाने से काफी फायदा होगा। बागों से अच्छे फल निकलेंगे। खेतों में नमी आ जाने से अब किसान विभिन्न प्रभेदों के धान के बिचड़े की नर्सरी लगाने की तैयारी में जुट जाएंगे। यह बारिश सब्जी उत्पादक किसानों के लिए भी बचत की सौगात लेकर आई है। कृषि विज्ञान केंद्र, जाले के अध्यक्ष सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर ने कहा कि ऐसी बारिश की किसानी के लिए किसानों का इंतजार था। यह बारिश धान के लिए शुभ संकेत है। अब किसान भाई इसका लाभ उठाते हुए धान की नर्सरी लगाना शुरू कर देंगे। इससे आम और लीची की फसलें काफी मजबूत हुई हैं। अगर इस बारिश से लत्तीदार सब्जी और मूंग के खेतों में पानी लग गया हो तो किसान भाई उसे तत्काल निकाल देने की व्यवस्था करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।