Flight Cancellations Cause Chaos for Passengers Between Darbhanga and Mumbai मुंबई की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों के बीच मची रही अफरातफरी, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsFlight Cancellations Cause Chaos for Passengers Between Darbhanga and Mumbai

मुंबई की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों के बीच मची रही अफरातफरी

दरभंगा और मुंबई के बीच सोमवार को उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्रियों ने टिकट कई दिन पहले बुक किए थे। विमानन कंपनी के रवैये पर नाराजगी जताते हुए यात्रियों ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 16 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों के बीच मची रही अफरातफरी

दरभंगा। दरभंगा और मुंबई के बीच सोमवार को दोनों तरफ से उड़ानों को रद्द किए जाने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। दोनों शहरों के बीच यात्रा के लिए यात्रियों ने कई दिनों पूर्व ही टिकट बुक कराया था। ऐन मौके पर उड़ान को रद्द कर दिए जाने से यात्री स्तब्ध रह गए। विमानन कंपनी के रवैए पर यात्रियों ने गहरा रोष जताया। शेड्यूल में रहने के बावजूद उड़ान को रद्द कर देना उनके समझ से बाहर की बात है। इससे पूर्व रविवार को विमान का परिचालन कई घंटे विलंब से हुआ था। विमान के इंतजार में यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा था।

वहीं दूसरी ओर दरभंगा और बेंगलुरु के बीच भी सीधी उड़ान स्थगित की कर दिए जाने से भी यात्री परेशान हैं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अंदेशा है कि कंपनी की ओर से विमान का परिचालन दूसरे रूट में किया जा रहा है। यहां के यात्रियों की परेशानी से कंपनी को कोई वास्ता नहीं है। यात्रियों ने बताया कि समर शेड्यूल में कई नई उड़ानों को स्लॉट मिलने के बावजूद संख्या बढ़ने के बजाय घट रही है। दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान सेवा स्थगित किए जाने को लेकर विमानन कंपनी की ओर से अभी तक कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया है। यात्रियों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों ने बताया कि मिथिला क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु में रहते हैं और बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु से फ्लाइट से आवागमन करते हैं। ऐसे में इस विमान के अनियमित परिचालन से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।