उड़ानों के अनियमित परिचालन से यात्री परेशान
गुरुवार को मुंबई और दरभंगा के बीच विमान सेवा ठप रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई से कोई फ्लाइट नहीं आई, जबकि दरभंगा एयरपोर्ट से केवल पांच जोड़ी फ्लाइट का संचालन हुआ। स्पाइस जेट...

मुंबई और दरभंगा के बीच गुरुवार को विमान सेवा ठप रहने से गुरुवार को यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मुंबई से सुबह फ्लाइट यहां नहीं पहुंची। बताया जाता है कि फ्लाइट को गुरुवार की शेड्यूल में नहीं रखा गया था। दरभंगा एयरपोर्ट से पांच जोड़ी फ्लाइट का संचालन हुआ। स्पाइस जेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को गुरुवार को भी रेशफ्यूल किया गया था। अपने तय समय से फ्लाइट कई घंटे विलंब से यहां पहुंची। निर्धारित समय दोपहर 12.50 के बजाय फ्लाइट ने शाम 4.22 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। दिल्ली जाने वाली अन्य कंपनियों की उड़ानों ने भी करीब एक घंटे की देर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।