Grand Kalash Shobha Yatra Marks the Inauguration of Radha Krishna Mahayagna and Lorik Festival in Baheri लोरिक महोत्सव व महायज्ञ का शुभारंभ, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsGrand Kalash Shobha Yatra Marks the Inauguration of Radha Krishna Mahayagna and Lorik Festival in Baheri

लोरिक महोत्सव व महायज्ञ का शुभारंभ

बहेड़ी के वनडिहुली गांव में राधा कृष्ण महायज्ञ और लोरिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 501 कुमारी कन्याओं की कलश शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 30 April 2025 04:32 AM
share Share
Follow Us on
लोरिक महोत्सव व महायज्ञ का शुभारंभ

बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के वनडिहुली गांव में राधा कृष्ण महायज्ञ तथा लोरिक महोत्सव के शुभारंभ को लेकर मंगलवार को लोरिक धाम में भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें राम घाट वनडिहुली से लोरिक धाम वनडिहुली तक 501 कुमारी कन्याओं के कलश शोभायात्रा निकाली गयी। वीर लोरिक ट्रस्ट के संस्थापक रामदयाल महतो ने बताया कि विगत बुधवार को भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ ही आठवीं श्रीराधा-कृष्ण महायज्ञ व 14वीं वीर लोरिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यज्ञाचार्य महंत कौशल किशोर दासजी महाराज के नेतृत्व में वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के साथ ही क्षेत्र के लोग भक्ति रस में सराबोर हो गए। यज्ञाचार्य के मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ के मुख्य यजमान राम पदारथ यादव उर्फ भुल्ला अपनी पत्नी के साथ विधिवत पूजा अर्चना संपन्न किया। वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।लोरिक धाम में मनोरंजन के लिए राम झूला, डिसको झूला, ड्रैगन झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार आदि की व्यवस्था भी की गई है जो दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल व आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि लोरिक महोत्सव में दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी ही नहीं मिथिलांचल के साथ-साथ यूपी, एमपी व अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

29 अप्रैल से 8 मई तक रात्रि के नौ बजे से सुबह के चार बजे तक रासलीला एवं रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं नौ मई से 13 मई के बीच लोरिक महोत्सव को लेकर हिंदी, मैथिली व भोजपुरी कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति 2025 के अध्यक्ष रामानंद यादव व महासचिव श्याम सुंदर यादव, भागवत कथा के मुख्य यजमान ध्यानी मंडल, पंसस प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पूर्व सरपंच रामकुमार यादव, सिकंदर यादव, प्रमोद यादव महाजन, राम सियासरण मंडल, पूर्व मुखिया शंकर मंडल, श्रवण यादव, ललित यादव, शंभू पंडित, रवि महतो, ज्ञान प्रकाश मंडल, विपिन मंडल, राजीव कुशवाहा, ललित यादव, प्रमोद यादव महाजन, ध्यानी मंडर, राम कुमार यादव, श्रवण यादव, संजय यादव, रामदयाल पंडित, रौशन कुशवाहा आदि लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि लोरिक महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में 8वां श्रीराधाकृष्ण महायज्ञ का आयोजन 29 अप्रैल 2025 से आठ मई 2025 तक चलेगा। जिसमें भागवत कथा का वाचन आचार्य नितेश्वरानंद शास्त्री के द्वारा तीन मई से नौ मई तक की जाएगी। इसके लिए वॉटरप्रूफ जर्मन पंडाल का निर्माण किया गया है। महानायक वीर लोरिक ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर नौ मई से 13 मई तक लोरिक गाथा के रूप में लोरिक महोत्सव मनाया जाएगा। अंत में 14 मई 2025 को सभी संत महंत के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संत महात्माओं के लिए भोजन का प्रबंधन, श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, शुद्ध पेयजल, शौचालय, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, मनोरंजन की व्यवस्था आदि को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी विभागों के अलग-अलग अध्यक्ष व सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। ताकि सुचारू रूप से श्रीराधाकृष्ण महायज्ञ व लोरिक महोत्सव के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया

जा सके। कलश यात्रा के अवसर पर राम घाट पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोकनायक वीर लोरिक को लोग अत्याचार, अन्याय के विरुद्ध शंखनाद कर भयमुक्त व समरस समाज के प्रबलतम पक्षधर के रुप में याद करते है।

लोरिकधाम को पर्यटकीय स्थल घोषित करने के प्रयास में तत्कालीन पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र की भूमिका की सराहना करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी द्वारा लोरिक महोत्सव के लिए बीस लाख रुपये देने की घोषणा का उन्होंने ने स्वागत किया। महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री चौधरी ने कहा कि सामाजिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, मनोरंजन व पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से यज्ञ सभी प्राणियों के लिए लाभदायक माना जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।