Maharudra Yagya Launched in Ghanashyampur with Traditional Ceremony परड़ी गांव में महारुद्र यज्ञ के लिए निकाली गई कलशयात्रा, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMaharudra Yagya Launched in Ghanashyampur with Traditional Ceremony

परड़ी गांव में महारुद्र यज्ञ के लिए निकाली गई कलशयात्रा

घनश्यामपुर के परड़ी गांव में श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। यज्ञाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर 501 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। संजय सिंह ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 30 April 2025 04:39 AM
share Share
Follow Us on
परड़ी गांव में महारुद्र यज्ञ के लिए निकाली गई कलशयात्रा

घनश्यामपुर। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के घनश्यामपुर प्रखंड के परड़ी गांव में मंगलवार से श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का वैदिक मंंत्रों से मिथिला की मान्य परंपरा एवं वैदिक विधि विधान से शुभारंभ किया गया। यज्ञाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने पूजा पाठ सहित याज्ञिक कार्य संपादित करवाया।इस अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में शामिल 501 कन्याओं ने पारंपरिक वेश भूषा तथा परिधानों में सुसज्जित होकर पवित्र कमला बलान नदी में कलश में जल भरकर यज्ञस्थली के लिए प्रस्थान किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों तथा जयकारे की उद्घोष के बीच जगह जगह श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रियों का स्वागत किया। यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई।शोभायात्रा में लगमा जगदीश ब्रम्हचर्याश्रम के प्रमुख कृष्णमोहन दास ब्रम्हचारी जी उर्फ बौआ भगवान तथा बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी उपस्थित हुए। संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि किये अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे अलीनगर विधानसभा में एक से बढ़कर एक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महारुद्र यज्ञ में मंत्रों की शक्ति से संपूर्ण क्षेत्रवासियों का कल्याण होने वाला है। इस तरह के आयोजनों से व्यक्ति का आध्यात्मिक शक्ति का विकास होताहै। कहा कि कलियुग में मानव समाज का कल्याण प्रभु की भक्ति से ही हो सकता है। इस तरह के आयोजनों से ना सिर्फ मानव का बल्कि संपूर्ण विश्व का कल्याण हो रहा है। खास तौर से युवाओं और बच्चों के बीच में आध्यात्मिक संदेश जा रहा है। बुराई और अच्छाई के बीच का फर्क, कर्म करने की प्रेरणा हमें वैदिक मंत्रों से मिलती है। यज्ञ स्थली में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन की आहुतियों से क्षेत्र का वातावरण सुवासित हो रहा है।इस मौके पर पुनहद पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह,तुमौल के मुखिया माना प्रताप सिंह,पूजा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ सिंह सहित आसपास के पंचायतों के श्रद्धालु भारी संख्या में जुट रहे हैं। यज्ञस्थल पर मेला जैसा माहौल बन गया है और महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के साथ युवा भी बहुतायत संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।