Land Dispute Violence in Bihar Woman Injured in Attack भूमि विवाद में चलाया फरसा, दंपती जख्मी, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsLand Dispute Violence in Bihar Woman Injured in Attack

भूमि विवाद में चलाया फरसा, दंपती जख्मी

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरहुल्ली गांव में भूमि विवाद के कारण उपद्रवियों ने गीता देवी पर फरसा से हमला किया। इस हमले में उनके पति भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 14 April 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में चलाया फरसा, दंपती जख्मी

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरहुल्ली गांव में भूमि विवाद में उपद्रवियों ने फरसा से हमला कर दिया। इससे गांव के ही कृपाल यादव की पत्नी गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। साथ ही मारपीट के दौरान उनके पति भी जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में गीता देवी के आवेदन पर गांव के ही सुमित कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार, पवन देवी, विनोद यादव व दीपन यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने अपने पुत्र के गले से हनुमानी छीन लेने के भी आरोप लगाए हैं। प्रभारी थाना अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि अनुसंधान किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।