Tri-Color March in Kusheshwarsthan Honors Indian Armed Forces भाजपाइयों ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsTri-Color March in Kusheshwarsthan Honors Indian Armed Forces

भाजपाइयों ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

कुशेश्वरस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'आपरेशन सिन्दूर' की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में देश की सेनाओं के शौर्य और बलिदानों को नमन किया गया। मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 21 May 2025 03:22 AM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

घनश्यामपुर/कुशेश्वरस्थान। आपरेशन सिन्दूर की सफलता को लेकर सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घनश्यामपुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह तथा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में व कुशेश्वरस्थान में अलग-अलग शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा देउरी गांव से घनश्यामपुर तक तथा लगमा शंभू चौक से प्रखंड मुख्यालय तक निकाली गई। इसमें देश के तीनों सेनाओं के शौर्य, पराक्रम, वीरता तथा बलिदानों को नमन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्र, ममता देवी, शीला पासवान, रिंकू देवी, श्रवण कुमार साहु, रणधीर सिंह, रवि शंकर सिंह, आरसी झा, संजय मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

उधर, कुशेश्वरस्थान में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सतीघाट स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ और हाई स्कूल चौक, पीएनबी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान वातावरण भारत माता की जय, वंदेमातरम,जय हिन्द जय भारत,वीर सैनिक जिन्दाबाद के गगनभेदी नाों से गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि भारत माता के सेवा में लगे वीर सैनिक के बदौलत ही भारतीय सीमा एवं भारत वासी सुरक्षित है। यह तिरंगा यात्रा उनके जोश जुनून और उत्साह वर्धन के निकाली गई है। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता प्रकाश चौधरी, मनोज शर्मा, संजय सिंह, मदन मोहन झा, महेश कमती, श्रवण साह, दुर्गानंद चौधरी, राजेश पासवान, शंकर चौधरी, कपिलदेव शर्मा, विजय मुखिया, मनीष साह, आनंद झा,, रोहित गुप्ता, वकील पासवान, रामबाबू पासवान के अलावा अमित कुमार चौधरी, मुकेश ठाकुर सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।