घर में अकेली सो रही किशोरी से दुष्कर्म
गौड़ाबौराम के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। किशोरी को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन आरोपित का...

गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर मिली है। घटना के सबंध में बताया गया है कि बदमाशों ने किशोरी के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपने घर में अकेली सोई हुई थी। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की शिकार उक्त किशोरी को जख्मी हालत में स्थानीय सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। बड़गांव थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि जबरन दुष्कर्म करने की घटना में शामिल बदमाश की तलाश में बड़गांव थाने की डायल 112 की टीम भी गांव पहुंची थी, पर आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित का गांव में दबदबा है। उसके भय से गांव के सभी लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत चिंताजनक बताते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।