भाजपा के शासन में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर नहीं होती चर्चा मुस्लिम पर चर्चा होती है कांति सिंह
कहा-मंदिर मस्जिद और हिंदू मुस्लिम पर की जाती हैं बातें उर्मिला ठाकुर ने कहा-

बिहार परिवर्तन मांग रहा है और बिहार की जनता ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के प्रेरक दल के प्रभारी भारत सरकार के पूर्व मंत्री व महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह ने आरजेडी पार्टी के इमामगंज जगलाल महतो भवन में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा में कहीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान में सभी को एक वोट देने का अधिकार दिया, जिससे गरीब, शोषित, वंचित अपना अधिकार के लिए वोट कर सकें। पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के विचारधारा को मजबूत करने का काम किया है।
भाजपा पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा लोगों के बीच नफरत फैला रही है। उससे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा के शासन में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था की चर्चा नहीं होती है। बल्कि मंदिर मस्जिद और हिंदू मुस्लिम की चर्चा होती है। विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ जीतो, बिहार जीतो की राजनीति बनाने की जरूरत है। विधान परिषद उर्मिला ठाकुर ने कहा कि हमारी लड़ाई बेईमानों से है। इस लिए कार्यकर्ताओं को मतदान के समय बूथ पर सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। मौके पर पूर्व विधायक उदय मांझी, टिकरी संगठन जिला प्रधान महासचिव अजय कुमार दांगी, प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, रौशन मांझी,स्मिता दांगी, पवन कुमार वर्मा, अशरफ अली खान, असलम खान, प्रताप दास, तनुश्री मांझी, ऋतु प्रिया चौधरी, मनोज महान, हरिहर यादव, दिनेश दास, पप्पू यादव, अमरदीप यादव मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।