बाल श्रम उन्मूलन पर बच्चों ने पेश किया नाटक
गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के बी एड प्रशिक्षुओं ने बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने नाटक के जरिए बाल श्रम की समस्याओं पर चर्चा की और इसके खिलाफ दृढ़ संकल्प लिया। भाषण...

गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के के बी एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं की ओर से इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बाल श्रम उन्मूलन दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में बुधवार को मिशन मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से बाल श्रम उन्मूलन पर नाटक का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने बाल श्रम के जाल में फंसने पर आने वाली समस्याओं से निराकरण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की। बच्चों ने जब अपने विद्यार्थियों को बाल मजदूरों के रूप में काम करते हुए देखा तो उनके अंदर भी बाल श्रम जैसे कुरीति को समाज से दूर उखाड़ फेंकने का दृढ़ निश्चय लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर धनंजय धीरज ने 21वीं सदी में यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी कुछ बच्चे पारिवारिक संकट व सामाजिक परिस्थितियों का शिकार होकर बाल श्रम करने को मजबूर है। बच्चों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल श्रम व उसके दुष्प्रभावों पर विस्तारित चर्चा की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिना शाह ने उम्दा प्रस्तुति पर बच्चों की हौसला अफजाई की। शिक्षा शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका सह पर्यवेक्षक निखत परवीन कहा कि समाज के लोगों को बाल श्रम उन्मूलन के लिए कार्यक्रम के माध्यम से अच्छा संदेश दिया गया है। जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में बीएड प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।