Khelo India Youth Games 2025 World-Class Facilities for Athletes in Gaya खेलो इंडिया: खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsKhelo India Youth Games 2025 World-Class Facilities for Athletes in Gaya

खेलो इंडिया: खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 का आयोजन गया में तीन से 15 मई तक होगा। इस दौरान 5000 खिलाड़ी और कर्मियों का जुटान होगा। डीएम ने सुविधाओं की समीक्षा की और तीन स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 17 April 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया: खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

खेलो इंडिया: खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा गया में तीन से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम का हो रहा आयोजन

पांच हजार खिलाड़ी और कर्मियों का होगा जुटान

राष्ट्रीय खेल

गया, प्रधान संवाददाता

खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के तहत गया में होने वाले खेलों को लेकर तैयारी जोरों पर है। यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान की जाएंगी। गुरुवार को डीएम डॉ. त्यागराजन ने गया कलेक्ट्रेट और बिपार्ड में तैयारी की समीक्षा की। बेहतर सुविधा देने के लिए गया कलेक्ट्रेट, बिपार्ड और आईआईएम तीन स्थानों पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। तीनों स्थानों पर तीन पालियों में पदाधिकारी और कर्मियों को रोस्टर बनाकर तैनात किया गया ह्रै। नियंत्रण कक्ष की मॉनिटरिंग के लिए वरीय पदाधिकारी लगाए गए हैं।

नियंत्रण कक्ष में पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, फायर, सफाई, परिवहन सहित अन्य विभागों के कर्मी मौजूद रहेंगे। डीएम ने कहा कि पेयजल और शौचालय की सफाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। गौरकाबिल है कि खेलो इंडिया के तहत गया में सात तरह के खेल के लिए पांच हजार खिलाड़ी और कर्मी जुटेंगे।

हॉस्टल किए गए हैं चिन्हित

डीएम ने बताया कि खेलो इंडिया गेम के तहत खिलाड़ियों के लिए आईआईएम और बिपार्ड में 13 से 15 हॉस्टल रखे गए हैं। यहां खिलाड़ी रुकेंगे। खिलाड़ियों की आवश्यकता के हिसाब से उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। हर होस्टल पर एक-एक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। डीएम ने बिपार्ड में भी पदाधिकारियों से यहां की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।

सफाई पर पूरा ध्यान

निर्देश दिया गया है कि एसी मिस्त्री से लेकर प्लंबर, बिजली मिस्त्री, लाइन मैन, हाउस कीपिंग पूरी तैयारी के साथ यहां रहेंगे। रोजाना बेड शीट, तकिया खोल बदलना, शौचालय की सफाई पर पूरा ध्यान रखेंगे। तीन से 15 मई तक यहां तीन बार गंगा जल पेय की आपूर्ति बिपार्ड में की जाएगी।

27 अप्रैल तक चालू होगा कंट्रोल रुम

राष्ट्रीय पर आयोजित इस खेल के लिए 27 अप्रैल तक कंट्रोल रुम तैयार करने को कहा गया है। साथ ही सभी कमरों में कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर चिपकाने को कहा गया है। जिससे खिलाड़ी जरुरत पड़ने पर संबंधित नंबर पर फोन कर मदद ले सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।