Demand for Mobile Toilets and Concerns Over Speeding Bikes in Bhagwanpur चलंत शौचालय का प्रबंध करे प्रशासन, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDemand for Mobile Toilets and Concerns Over Speeding Bikes in Bhagwanpur

चलंत शौचालय का प्रबंध करे प्रशासन

(पैनल) तेज गति में बाइक चलाने से दिक्कततेज गति में बाइक चलाने से दिक्कततेज गति में बाइक चलाने से दिक्कत

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 17 April 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
चलंत शौचालय का प्रबंध करे प्रशासन

(पैनल) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुंडेश्वरी गेट चौक पर चलंत शौचालय की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन से की है। ग्रामीणों शंकर राम व योगेंद्र बिंद ने बताया कि इस चौक से होकर प्रतिदिन लोग मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन करने आते-जाते हैं। विभिन्न पंचायतों के लोग बाजार करने व दफ्तरों में काम कराने आते हैं। ऐसे में चलंत शौचालय की व्यवस्था जरूरी है। तेज गति में बाइक चलाने से दिक्कत भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय के बाजार में कुछ युवा शौक में तेज गति में बाइक चला रहे हैं। इससे बाजार में हादसे की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि यहां भीड़ रहती है और युवा हाई स्पीड में बाइक दाए-बाएं करते हुए बगल से अचानक गुजर जाते हैं। डर से लोग इधर-उधर किनारे हटते हैं। इस दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। कुछ कम उम्र के बच्चे भी बाइक चला रहे हैं। तेज गति से बाइक चलाने पर रोक नहीं लग रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।